Uncategorized

Saif Ali Khan Attack LIVE Update: सैफ अली खान पर हमले के बाद सामने आया ये वीडियो, घर के बाहर खड़े होकर करीना कपूर कर रही थी ये काम

Saif Ali Khan Attack LIVE Update

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जो अपनी शांत और विवादों से दूर रहने वाली छवि के लिए जाने जाते हैं, बीती रात एक जानलेवा हमले का शिकार हो गए। यह घटना मुंबई के बांड्रा इलाके में उनके घर पर हुई, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। कथित तौर पर, मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और फिलहाल जांच जारी है। एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच घटना के बाद का वीडियो सामने आया है।

Read More: Rashifal 16 January 2025 : आज इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की असीम कृपा.. बन जाएंगे बिगड़े काम, छप्पर फाड़ के बरसेगा धन 

​जिसमें करीना कपूर बेहद ही बेचैन नजर आ रही है। बात करते हुए फ्लोर पर आगे-पीछे घूमते हुए नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर और करीबी दोस्त सोनम और रिया कपूर के साथ थीं। इसकी एक स्टोरी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

Read More: Mysterious disease in India: भारत के इस राज्य में फैली रहस्यमयी बीमारी.. एक महीने में 3 परिवार के एक दर्जन लोगों की मौत.. स्वास्थ्य विभाग भी हैरान

बता दें कि सैफ अली खान के शरीर में 6 घाव लगे हैं, जिसमें से दो गंभीर बताए जा रहे हैं। एक्टर की रीढ़ की हड्डी पर भी चोट आई है। फिलहाल डॉक्टर्स सैफ की सर्जरी कर रहे हैं। बता दें कि यह घटना आज सुबह 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जब सैफ अली खान अपनी फैमिली के साथ घर में सो रहे थे।

Read More: Govt Employees Retirement Age Latest News Today: सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र अब सिर्फ 55 साल! बैठक में ​कैबिनेट मंत्रियों का बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हमला हुआ था करीना कपूर खान अपने दोनों बच्चे तैमूर और जेह के साथ घर पर मौजूद थीं। हमले में घायल सैफ को तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। लीलावती अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, सैफ अली को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके शरीर पर 6 चोटें आई हैं, जिनमें से दो गंभीर चोट बताई जा रही हैं। एक चोट एक्टर की रीढ़ के पास आई है। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल सैफ अली खान का इलाज चल रहा है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button