
कवर्धा। जिला पंचायत के क्षेत्र कवर्धा क्रमांक 8 के लिए संत राम धुर्वे ने जिला सदस्य हेतु अपनी प्रबल दावेदारी पेश की है। सन 2000 और 2015 में शांति देवी पति संत राम धुर्वे जनपद अध्यक्ष रही। अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में संतराम धुर्वे ने लगातार अपनी सेवाएं क्षेत्र के जनता को दिए, 2021 में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रहे और अभी वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। संतराम धुर्वे ने अपने किए गए कार्यों में बताया की जुनवानी हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी, खारा हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी, और समनापुर हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी कराने विशेष योगदान रहा तो वहीं झलमला जंगल में सब स्टेशन और बोड़ला में रजिस्ट्री कार्यालय चालू कराने में अपनी भूमिका निभाई। झलमला जंगल में संतराम धुर्वे ने 30 बिस्तर अस्पताल, कॉलेज, बैंक, सेवई कछार में मत्स्य कॉलेज ऐसे और भी अनेक कार्य शौर्य सुजला, नलकूप खनन आदि कार्य किये। चिल्फी से रेंगाखार रोड के निर्माण कार्य को धरातल पर लाने में विशेष योगदान रहा। क्षेत्र की जनता के बीच में अच्छी पकड़ और अपनी कड़ी मेहनत के लिए जाने जाते है। संतराम जी अभी वर्तमान में भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर है। धरातल से जुड़े हुए और अपने क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहने वाले संत राम धुर्वे का नाम भाजपा से बहुत ही प्रबल दावेदार माना जा रहा है।