Uncategorized

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक आई सामने, इन कंटेस्टेंट के नाम पर बाजी लगा रहे फैंस

Bigg Boss 18 Grand Finale Trophy। Photo Credit: @colorstv

Bigg Boss 18 Grand Finale Trophy: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ग्रैंड फिनाले से सिर्फ 4 दिन शेष रह गए हैं। 19 जनवरी, 2025 को ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इसी बीच अब बिग बॉस 18 की चमचमाती ट्रॉफी की पहली झलक सामने आई है। घर में अब केवल 7 सदस्य ही बाकी रह गए हैं, जिसमें  विवियन डिसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम, शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल ट्रॉफी के लिए जंग लड़ रहे हैं। घरवालों के साथ-साथ जनता को भी ग्रैंड फिनाले का बेसर्बी से इंतजार है।

Read More: Bigg Boss 18 Top 5 Finalists: ये हैं बिग बॉस 18 के टॉप 5 फाइनलिस्ट, घर से कटेंगा इन दो सदस्यों का पत्ता! Grand Finale में ये तीन देंगे टक्कर

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने विनर को दी जाने वाली ट्रॉफी की पहली झलक दिखा दी है। इस बार की ट्रॉफी सीजन 17 के मुकाबले ज्यादा बड़ी और खूबसूरत दिख रही है। आप देख सकते हैं कि, ट्रॉफी में दो बड़े बी के सिंबल बने हैं और नीचे विनर- बिग बॉस 18 लिखा हुआ है। हालांकि,  इस ट्रॉफी का हकदार कौन बनता है ये तो ग्रैंड फिनाले में ही पता चलेगा।

Bigg Boss Selection Process: आसान नहीं बिग बॉस का कंटेस्टेंट बनना, इस आधार पर होता है सेलेक्शन, यामिनी मल्होत्रा ने किया बड़ा खुलासा

कमेंट सेक्शन में फैंस करण, विवियन और रजत के नाम पर दांव लगा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि, शायद ये तीन कंटेस्टेंट ही टॉप 3 में इक दूसरे को टक्कर देने वाले हैं। एक मीडिया यूजर ने लिखा, विवियन भाई के हाथ में ट्रॉफी देखने वाले लाइक करें। एक यूजर ने लिखा, रजत के हाथ में ट्रॉफी कन्फर्म। एक यूजर ने लिखा, करण वीर मेहरा ही विनर होंगे। बता दें कि, कमेंट बॉक्स में सबसे ज्यादा विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल के फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि, अब इनमें से ही कोई एक विनर बनेगा। हालांकि, असली विनर कौन होगा इसके लिए दर्शकों को 19 जनवरी का इंतजार करना होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

Related Articles

Back to top button