Ayodhya Ramlalla Maha Abhishek Live: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर हो रहा रामलला का भव्य महाभिषेक, यहां देखें लाइव

Ayodhya Ramlalla Maha Abhishek Live: अयोध्या। अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज 11 जनवरी को मनाई जा रही है। बता दें कि, पिछले साल रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जा रही है। इस खास मौके पर पूरी अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। वहीं, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के अवसर पर श्री राम लला का महाभिषेक किया गया।
Read More: PM Modi on Ram Mandir Anniversary: ‘ये नए कालचक्र का उद्गम..’ पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने की घोषणा की है। राम मंदिर को पचास क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद परिसर स्थित अंगद टीले से पहली बार साधु-संतों और समारोह में शामिल होने वालों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना है।
Read More: Ram Mandir Pran Pratishtha Wishes: ‘सखी मंगल गाओ री, रामलला के आने की खुशियां मनाओ री..’ राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
बता दें कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर देशवासियों को रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि, अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। इतना ही नहीं पीएम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। देखें वीडियो..
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर सदियों की त्याग, तपस्या और संघर्ष का परिणाम है, जो हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। पीएम ने विश्वास जताया कि राम मंदिर… pic.twitter.com/xU92VRiAVR
— IBC24 News (@IBC24News) January 11, 2025
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp