Uncategorized

आज इन राशियों को खूब लाभ दिलाएंगे शनिदेव, नए काम की शुरुआत में मिलेगी सफलता, मिलेगा परिश्रम का पूरा फल

11 January 2025 Horoscope। Photo Credit: File

11 January 2025 Horoscope: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इस साल कई ग्रह राशि परिवर्तम कर कुछ जातकों को लाभ देंगे। तो वहीं, कुछ को हानि का सामना करना पड़ेगा। चूंकि, हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। ऐसे में बात करें 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार की तो पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी के साथ प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बना है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में आपको किए गए काम का फायदा मिलेगा। जो लोग शिक्षा और प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको आज फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि 

कर्क राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। लेकिन आज शनि और चंद्रमा के बीच चतुर्थ दशम योग रहेगा इससे भी आज का दिन कर्क राशि के लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशिवालों को शनि महाराज दीर्घकालीन लाभ दिलाएंगे। आपकी महत्वाकांक्षा प्रबल रहेगी और आपको अपने परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्षमता और प्रतिभा से अधिकारी को प्रसन्न कर पाएंगे। किसी कार्य में जीवनसाथी का सहयोग भावुक बनाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button