UP Latest Political News: सपा नेता ने कहा “अखिलेश यादव का DNA भगवान कृष्ण जैसा”.. भाजपा ने ज्यादा दिलाई राम भक्तों पर गोलीबारी की घटना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता वीरेंद्र सिंह ने हाल ही में दिए गए एक विवादास्पद बयान से राजनीतिक बहस को और तीखा कर दिया है। (Akhilesh Yadav’s DNA is like Lord Krishna) अपने बयान में उन्होंने भगवान राम और कृष्ण को चुनावी मुद्दे में शामिल करते हुए भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
वीरेंद्र सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा, “मिल्कीपुर का यह चुनाव भाजपा के लिए महाभारत में कौरवों के संघर्ष जैसा है। वे छल-कपट से भगवान को चुनौती देने का प्रयास कर रहे हैं।” उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
अखिलेश यादव की तुलना भगवान कृष्ण से
सपा नेता ने यहां तक कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का डीएनए भगवान कृष्ण जैसा है। उनके इस बयान ने भाजपा और सपा के बीच पहले से जारी खींचतान को और बढ़ा दिया।
भाजपा का पलटवार
भाजपा ने सपा नेता के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, “सपा वही पार्टी है, जिसने रामभक्तों पर गोली चलाने को अपनी उपलब्धि बताया था। (Akhilesh Yadav’s DNA is like Lord Krishna) अब ये लोग हिंदू धर्म और भगवान कृष्ण के डीएनए की बात कर रहे हैं। यह सिर्फ चुनावी हिंदुत्व का एक और उदाहरण है।”
त्रिपाठी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी धर्म का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। “सच्चाई यह है कि सपा का इतिहास और हिंदू धर्म के प्रति उनका रवैया जनता से छिपा नहीं है।”
चुनाव से पहले सियासी पैंतरेबाज़ी
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सपा और भाजपा के बीच बयानबाजी ने माहौल को और गर्म कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सपा नेता के इस बयान का चुनावी नतीजों पर क्या असर पड़ता है। (Akhilesh Yadav’s DNA is like Lord Krishna) वहीं, भाजपा इसे हिंदू धर्म के अपमान के तौर पर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है।
मिल्कीपुर का यह चुनाव न केवल राजनीतिक दलों के लिए अहम है, बल्कि धर्म और राजनीति के बीच संतुलन की बहस को भी नए सिरे से जन्म दे रहा है। अब यह जनता पर निर्भर करता है कि वह इन बयानों को किस नजरिए से देखती है और अपना फैसला सुनाती है।