Uncategorized

TMKOC Fame Gurucharan Singh Hospitalised: तारक मेहता फेम रोशन सिंह सोढ़ी अस्पताल में भर्ती, वीडियो शेयर कर दी जानकारी, हालत देख परेशान हुए फैंस

TMKOC Fame Gurucharan Singh Hospitalised| Photo Credit- @sodhi_gcs

TMKOC Fame Gurucharan Singh Hospitalised: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है, और उन्होंने वीडियो के जरिए अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह क्या है।

Read More: Paatal Lok Season 2 Trailer: क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है ‘पाताल लोक’ का ट्रेलर, नागालैंड के बड़े आदमी का मर्डर केस सुलझाते दिखेंगे हाथीराम चौधरी

वीडियो में गुरुचरण ने अपने फैंस को गुरु गोविंद सिंह जयंती की बधाई देते हुए कहा, “हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। चलो, रब राखा।” साथ ही उन्होंने वादा किया कि जल्द ही वो अपने फैंस को बताएंगे कि उन्हें क्या हुआ और वो देर से शुभकामनाएं क्यों दे रहे हैं। गुरुचरण की इस वीडियो ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Read More: Emergency Movie Release Date: खत्म हुआ इंतजार.. विवाद के बाद सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी ‘इमरजेंसी’, मेकर्स ने दी जानकारी

बता दें कि, गुरुचरण सिंह ने साल 2020 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया था, और इसके बाद वह लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहे। पिछले साल वह अचानक गायब हो गए थे, जिससे उनके फैंस और परिवार वाले परेशान हो गए थे। हालांकि, जब वह वापस लौटे तो फैंस ने राहत की सांस ली। उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर चल रही थी। घर लौटने के बाद से वह अपने नए प्रोजेक्ट की तलाश में थे।

FAQ: गुरुचरण सिंह की तबीयत से जुड़ी जानकारी

गुरुचरण सिंह कौन हैं?

गुरुचरण सिंह एक लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, जो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार के लिए प्रसिद्ध हैं।

गुरुचरण सिंह की तबीयत कैसे खराब हुई?

गुरुचरण सिंह ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी है, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह क्या है।

गुरुचरण सिंह की तबीयत को लेकर उनके फैंस की क्या प्रतिक्रिया है?

उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button