Uncategorized

Bigg Boss 18 Today Episode: बिग बॉस 18 से खत्म हुआ विवियन डिसेना का सफर! ‘वीकेंड का वार’ में भाईजान ने लगाई क्लास, बोले- ‘गेम इज ओवर ब्रो..’

Vivian Dsena Evicted From Bigg Boss 18?। Photo credit- @BiggBoss_Tak

Vivian Dsena Evicted From Bigg Boss 18? सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जैसे -जैसे शो फिलाने की ओर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे  शो में खूब मसाला देखने को मिल रहा है। घर में सिर्फ 10 सदस्य ही रह गए हैं। फैमली वीक के बाद अब बारी है एविक्शन की, जिसमें आज फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है। जी हां ‘वीकेंड का वार’ में काम्या पंजाबी  बतौर गेस्ट नजर आएंगी, जो सलमान खान के साथ मिलकर विवियन की खूब क्लास लगाएंगी।

Read More: Vivian Dsena-Nouran Aly Romantic Clip Viral: महीनों बाद पत्नी से मिलकर आउट ऑफ कंट्रोल हुए विवियन, बिग बॉस के घर में ही कर दी ऐसी हरकत, खूब वायरल हो रहा ये क्लिप 

‘वीकेंड का वार’ के सामने आए प्रोमो में आप देखेंगे की काम्या पंजाबी और सलमान खान दोनों मिलकर विवियन को उनके गेम के लिए फटकारा और आइना दिखाएंगे। प्रोमो में काम्या कह रही हैं कि, ‘क्या किया विवियन? इतने सालों से बुला रहे थे, नहीं आ रहा था। इस साल भी नहीं आता। विवियन एकदम फुस्स, ठंडा। मैं तुमसे बहुत बहुत ज्यादा निराश हूं।’ विवियन यह सुनकर सिर झुका लेते हैं। फिर सलमान, विवियन से कहते हैं, ‘होम ग्राउंड पर खेल रहे हो और आप होमग्राउंड पर हार रहे हो, फायदा क्या?’

Read more: Paatal Lok Season 2 Teaser: नए अवतार में लौटे इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी.. ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन का धमाकेदार टीजर रिलीज, जानें कब होगा प्रीमियर

काम्या पंजाबी दोबारा कहती हैं कि, ‘इनके (कलर्स चैनल) शोज में लीड किया है तूने, पर इस घर में नहीं बन पाया लीडर। अब ऐसा लगा कि नूरन आई और डैमेज कंट्रोल किया कि अगर विवियन, अविनाश की बात नहीं सुनता तो कॉन्ट्रिब्यूशन बेहतर होता। ये अच्छा लगा तुम्हें सुनके? तुम क्यों सुनोगे किसी की भी बात।’ इसके बाद सलमान, काम्या से कहते हैं कि, ‘विवियन का कॉन्सन्ट्रेशन इस घर में सिर्फ अपनी आवाज पर और अपने लुक पर है। ये कोई कैरेक्टर इस घर में प्ले कर रहे हैं। ये विवियन, विवियन है ही नहीं।’ वह फिर आगे बोले, ‘अगर वो होता, ऐसा होना चाहिए था, वैसा होना चाहिए था।

Read More: Game Changer Hindi Trailer: राम चरण और कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज, फिल्म के डायलॉग और ताबड़तोड़ एक्शन जीत लेगा दिल

सलमान प्रोमो में ये भी कहते नजर आए की अब गेम ओवर हो चुका है। गेम इज ओवर ब्रो। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद इस बार विवियन डिसेना ही ऐसे शख्स हैं जो शो से बेघर हो गए हैं। लेकिन, बता दें कि, विवियन नहीं बल्कि कशिश कपूर शो से बेघर हो गई हैं। जा हां ‘बिग बॉस 18’ से जुड़ी खबरे साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने इसकी जानकारी दी है। बिग बॉस तक के ट्वीट में लिखा नजर आया, “कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18’ से एविक्ट हो गई हैं।” बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कशिश कपूर के साथ अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, श्रुतिका अर्जुन, चाहत पांडे और रजत दलाल शामिल हैं। हालांकि, वोटिंग ट्रेंड में भी कशिश कपूर सबसे पीछे चल रही थीं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button