Today News and LIVE Update 1 January 2025: नए साल पर बाबा महाकाल के आंगन में उमड़ा भक्तों का सैलाब, आज होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, जानें देश की और बड़ी खबरें..

Today News and LIVE Update
आज मोदी कैबिनेट की बैठक: आज से नए साल की शुरूआत हो गई है। नए साल में आज मोदी कैबिनेट की बैठक होने वाली है। मोदी कैबिनेट सुबह 10:30 बजे बैठक होगी। मोदी कैबिनेट में दिल्ली के लिए कई घोषणाएं हो सकती है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं हो सकती है। बता दें कि जल्द ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं आज चुनाव को लेकर ही दिल्लीवासियों के लिए मोदी की घोषणाओं का पिटारा खुल सकता है।
साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर सस्ता: महंगाई की मार से जूझ रही देश की जनता को नए साल के पहले दिन ही बड़ी राहत मिली है। देशभर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 14.50 रुपए की कमी आई है। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14kg वाले की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह कीमत पूरे देश में एक साथ आज से लागू हो गया है। माना जा रहा था कि देश में नए साल पर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी आ सकती है। अब दाम में कमी आने से देश के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा एयरलाइंस को भी नए साल पर फ्यूल की कीमतें करके बड़ा गिफ्ट दिया गया है। OMCs ने 1 जनवरी से हवाई ईंधन की कीमतों में कमी कर दी है।
Today News and LIVE Update
Read More: ये कैसे संभव हुआ! सपने में आता है 11 साल पहले मृत पति, पत्नी को किया प्रेग्नेंट
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़: नए साल की शुरुआत करने भगवान महाकाल के आंगन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ गया है। उज्जैन में अभी से श्रद्धालु भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस ने भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए हैं। महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष पर लाखों श्रद्धालु हर साल भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
राज्य में अब तक 86.42 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया: प्रदेश में अबतक 86.42 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर हुई खरीदी. 17.50 लाख किसानों को 19 हजार 415 करोड़ रूपए का भुगतान. अब तक 58.35 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी. 32.57 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव. 14 नवम्बर से शुरू हुई है धान खरीदी.