Uncategorized

नए साल पर चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, कारोबार में सफलता के साथ होगी धन की बारिश

New Year Rashifal / Image Credit : IBC24 FILE PHOTO

नई दिल्ली : New Year Rashifal : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 1 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।

यह भी पढ़ें : CG IAS promotion list: नए साल पर छत्तीसगढ़ में 30 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, देखें पूरी लिस्ट 

इन राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य

मेष राशि

New Year Rashifal : आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भावुक होकर कोई फैसला न लें। नए बदलावों के लिए तैयार रहें। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। क्रोध पर काबू रखें। बेवजह वाद-विवाद से बचें।

वृषभ राशि

कोई भी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। बेकार के वाद-विवाद से बचें। आज आपके रुके हुए कार्य सफल होंगे। नौकरीपेशा वालों को अतिरिक्त कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। नए बिजनेस की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें : Dy CM Arun Sao News : डिप्टी सीएम अरुण साव ने की नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा, कहा – छत्तीसगढ़ के शहरों को बनाएं साफ, सुंदर और सुविधापूर्ण

मिथुन राशि

New Year Rashifal : मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। विदेश से कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति मिल सकती है। अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। व्यापारिक रूप से आप सुदृढ़ होंगे।

कर्क राशि

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। दान-पुण्य के कार्यों में पैसे खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। लापरवाही से बचें। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : IPS Officer IGP Promotion List: नए साल में नई सौगात.. अपने ही रेंज में DIG से पुलिस महानिरीक्षक बने ये 4 IPS अफसर, आदेश जारी..

सिंह राशि

New Year Rashifal : सिंह राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। व्यापारिक स्थिति ठीक रहेगी। कार्यों में विघ्न-बाधा आ सकते हैं। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button