Petrol Pump Closed Latest News : आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बूंद-बूंद के लिए तरस सकते है लोग, जानें क्यों लिया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़। Petrol Pump Closed Latest News : नया साल आने वाला है लेकिन पंजाब के किसानों का प्रदर्शन थमने का रूकने का नाम ले रहा है। किसानों ने सोमवार यानी 30 दिसंबर को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान किया है। ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का फैसला पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने लिया था। बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और केएमएम खनौरी बॉर्डर (विरोधस्थल) पर लगातार ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं।
पेट्रोल पंप बंद
बता दें कि किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब बंद के कारण कई व्यवस्थाएं बाधित रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं निरंतर जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां, रेल सेवाएं, परिवहन पूरी तरह से बंद रहेंगे। मेडिकल सेवाएं, शादी समारोह, एयरपोर्ट की जरूरी सेवाएं बच्चों के इंटरव्यू जैसी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। वहीं पेट्रोल पंप भी कुछ जगहों पर चालू रहेंगे लेकिन कुछ जगहों पर बंद रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
क्यों है पंजाब बंद?
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में इस बंद का आह्वान किया। बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल केंद्र से अपनी मांगो को लेकर करीबन 1 माह से भूख हड़ताल पर हैं। किसानों की करीबन 13 मांगें हैं जिनमें सभी फसलों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी की भी मांग शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आह्वान में किसान नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कुछ किसान नेताओं की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही राज्य भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की भी अपील की है।
रेल सेवा होगी प्रभावित
इस बंद से करीबन 150 ट्रेनें भी केंद्र ने रद्द कर दी है। इसका कारण है प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियां बंद करेंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर में अपने डिवीजनों को भेजे गए संदेश में, उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें तीन वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं- दो नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच और एक नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच।
बंद रहेंगी बसें
पनबस व पीआरटीसी यूनियन ने भी बंद को समर्थन दिया है। इसी वजह से सोमवार सुबह 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक चार घंटे सरकारी बसें नहीं चलेंगी। पंजाब बंद को लेकर यूनियन की बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है, लेकिन पूरे दिन की हड़ताल संभव नहीं है। वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इसी वजह से वे चार घंटे तक किसानों का साथ देंगे।
सब्जी मंडी पर पड़ेगा असर या नहीं!
इस बंद में दूध विक्रेताओं ने भी सड़कों पर न आने का फैसला किया है, क्योंकि बंद का असर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, ऐसे में कड़ाके की सर्दी के बीच विक्रेताओं के लिए सुबह 7 बजे तक दूध देना और घर वापस जाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। वहीं, फल और सब्जी मंडी भी इस बंद से प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सड़कें ज्यातर बंद रहने की उम्मीद है। साथ ही ट्रक संचालकों का भी इस बंद को समर्थन है। ऐसे में आज 4 बजे से पहले कोई भी ताजा सप्लाई मंडी में नहीं होगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
FAQ Section:
पेट्रोल पंप बंद पर अपडेट क्या है?
पंजाब बंद के दौरान पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां बंद रहेंगी, जिससे पेट्रोल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। कुछ पंप खुले रह सकते हैं, लेकिन आमतौर पर आपूर्ति में कमी हो सकती है।
पंजाब बंद के कारण ट्रेन सेवाओं पर क्या असर होगा?
पंजाब बंद के कारण करीब 150 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रेल पटरियां बंद करेंगे।
पंजाब बंद में बसों की सेवा पर क्या असर होगा?
पनबस और पीआरटीसी यूनियन ने बंद का समर्थन किया है। सरकारी बसें सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।
क्या सब्जी मंडी में ताजे माल की आपूर्ति प्रभावित होगी?
हां, पंजाब बंद के कारण सब्जी मंडी में ताजे माल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सड़कें बंद रह सकती हैं और ट्रक संचालक भी समर्थन दे रहे हैं।
क्या पंजाब बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं प्रभावित होंगी?
नहीं, मेडिकल सेवाएं, शादी समारोह, एयरपोर्ट की जरूरी सेवाएं और बच्चों के इंटरव्यू जैसी सेवाओं पर कोई असर नहीं होगा।