Uncategorized

CM Mohan Yadav On Congress: जयराम रमेश के बयान पर सीएम यादव का पलटवार, कहा-‘जहां विकास का काम हुआ वहां कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है’

CM Mohan Yadav On Congress। Image Credit: Dr Mohan Yadav X Handle

भोपाल। CM Mohan Yadav On Congress:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में कल 25 दिसंबर को देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया। बताया कि, इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के दस जिलों के करीब 44 लाख और उत्तर प्रदेश के 21 लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। वहीं इस योजना को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर खतरा है। उनके इस बयान के बाद अब सीएम मोहन यादव ने पलटवार किया है।

Read More: Chhattisgarh New Cabinet Ministers: ये दो विधायक बनेंगे छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री?.. तेजी से उभरकर सामने आये नाम, इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण..

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि, जहां हम विकास के काम और गरीबों की सेवा करते हैं, जहां हमारे संकल्पों के बलबूते पर समाज हमारे साथ आया वहां कांग्रेसियों के पेट में दर्द होने लगता है।

Read More: Budh Gochar: बुध गोचर के लाभ से जल्द खुलने वाले हैं इन राशियों के तरक्की के मार्ग, कारोबार में होगा मुनाफा

CM Mohan Yadav On Congress:  इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, जयराम रमेश ने जो आपत्ति जताई उसके पीछे भाव राहुल गांधी और कांग्रेस परिवार के हैं। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूछा कि आखिर किसी कांग्रेस नेता ने बुंदेलखंड में पानी आने पर प्रसन्नता क्यों नहीं जताई। कांग्रेस बताए कि वो बुंदेलखंड के विकास के साथ है या विरोध में। वो क्यों केन बेतवा लिंक परियोजना की प्रशंसा क्यों नहीं करती।

 

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button