Uncategorized

UP IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बदले गए इन 9 जिलों के एसपी, एक साथ 15 IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

UP IPS Transfer. Image Source- IBC24 File

लखनऊः UP IPS Transfer उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 15 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 9 जिलों के एसपी भी शामिल है। जौनपुर, अंबेडकरनगर, कासगंज, अमेठी, बलिया, सिर्धार्थनगर, देवरिया, बहराइच और हाथरस के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। राज्य सरकार ने इस तबादले के संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Read More : DM Dr. Mohan Yadav Visit Sagar : आज सागर दौरे पर जाएंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार कार्य का करेंगे लोकार्पण, उत्तराखंड मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

UP IPS Transfer जारी आदेश के मुताबिक बहराइच हिंसा के बाद डीआईजी देवीपाटन रेंज अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हटाने के बाद एसपी वृंदा शुक्ला का तबादला महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ (1090) के पुलिस अधीक्षक पद पर हुआ है। जौनपुर के एसपी अजय पाल शर्मा को प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक, लखनऊ के पुलिस कमिश्नर केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक, कासगंज की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कानपुर नगर की डिप्टी पुलिस कमिश्नर अंकिता शर्मा को एसपी कासगंज, बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को एसपी देवरिया, लखनऊ के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ओमवीर सिंह व राम नयन सिंह को क्रमशः बलिया व बहराइच का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Read More : Train Cancelled: घने कोहरे से थमे ट्रेनों के पहिए, रेलवे ने इन गाड़ियों को 27 फरवरी तक के लिए किया रद्द, यहां देखें पूरी सूची 

देखें पूरी सूची

UP Police Transfer

Related Articles

Back to top button