Madhya Pradesh Assembly: मध्यप्रदेश विधानसभा के 68 साल पूरे.. 1956 में आज के दिन हुई थी पहली बैठक, विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कही ये बातें

Madhya Pradesh Legislative Assembly Completes 68 Years: भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा को आज 68 साल पूरे हो गए हैं। आज यानी 17 दिसंबर 2024 को ही मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला अधिवेशन शुरू हुआ था। सदन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि, 1956 में आज के दिन पहली बैठक हुई थी। विधानसभा के 68 साल पूरे होने पर सदन में चर्चा की गई।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, मध्यप्रदेश विधानसभा का सफर अभूतपूर्व रहा है। हम सबको इसकी गरिमा का पालन करना चाहिए। नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सदन में कहा कि, हम सबको गर्व होना चाहिए। एमपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। 1 नवंबर 1956 को चार रियासत मिलाकर एमपी बना था।उस समय हमारे सामने चुनोतियां थी। 17 दिसम्बर को 1956 को पहली बैठक हुई थी। कांग्रेस ने उस समय लोकतंत्र मजबूत किया। प्रदेश के विकास में दोनों पार्टीयो का योगदान रहा है।
FAQ: Madhya Pradesh Assembly से जुड़े सामान्य सवाल
Madhya Pradesh Assembly की स्थापना कब हुई थी?
मध्यप्रदेश विधानसभा का पहला अधिवेशन 17 दिसंबर 1956 को आयोजित हुआ था।
Madhya Pradesh Assembly में कितने सदस्य होते हैं?
मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 निर्वाचित सदस्य होते हैं।
Madhya Pradesh Assembly के अध्यक्ष कौन हैं?
वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हैं।
Madhya Pradesh Assembly का मुख्य कार्य क्या है?
विधानसभा का मुख्य कार्य कानून बनाना, बजट पारित करना, और राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है।
Madhya Pradesh Assembly के 68 साल पूरे होने पर क्या खास हुआ?
68वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा में इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर चर्चा की गई और इसे यादगार बनाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया।