#IBC24MINDSUMMIT : अरुण यादव ने फिर लगाए भाजपा पर चुनी सरकार को गिराने के आरोप, भरे मंच में कह दी ऐसी बात
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2024/12/arun-yadav-eN5nyL-780x470.jpeg)
भोपाल : #IBC24MINDSUMMIT : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार यानी आज देश की दिग्गज हस्तियां मध्यप्रदेश के सरोकार से जुड़े विषयों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए एक मंच पर आ रही हैं। ये मंच मुहैया करा रहा है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24। ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ नाम के इस आयोजन में राजनीति, धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां समस्याओं के कारणों को उजागर करने के साथ ही उसके समाधान के लिए सुझाव भी देंगी।
#IBC24MINDSUMMIT : IBC24 ‘माइंड समिट-पाथ टू प्रोगेस’ के सेशन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरुण यादव ने भाजपा पर चुनी हुई सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि, 2018 में कांग्रेस की सरकार मध्य प्रदेश में हमने बनाई थी। कमलनाथ के नेतृत्व में 15 महीनों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चली और कैसे वर्तमान की सरकार ने एक चुनी हुई सरकार को गिराया ये तो पूरे मध्य प्रदेश को पता है। लेकिन अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है।