Uncategorized

Maharashtra CM Oath Ceremony : आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे देवेंद्र फडणवीस.. एकनाथ शिंदे-अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Maharashtra CM Oath Ceremony

मुंबई। Maharashtra CM Oath Ceremony : भाजपा कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक हुई। आज यानि 5 दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 5:30 बजे आजाद मैदान में होगा।

read more : Horoscope 05 December 2024 : आज इन राशियों का चमकेगा भाग्य.. कारोबार में मिलेगी सफलता, नौकरी में प्रमोशन का योग 

Maharashtra CM Oath Ceremony : महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सीएम पर सस्पेंस खत्म हाे गया है। अब आगे की तैयारियां की जा रही है। सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद फडणवीस महाराष्ट्र के भावी सीएम देवेंद्र फडणवीस शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे से मिलने वर्षा बंगले पर पहुंचे हैं। उधर, अजित पवार ने दावा कि है एकनाथ शिंदे कल नई सरकार में अजित पवार के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा नेता शामिल होंगे। इसके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा गया गया है। साथ ही देशभर के 400 साधु-संतो को भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, BJP के 19, NCP के 7 और शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं।

7 दिसंबर से शपथ ग्रहण

आज शपथ ग्रहण करने के बाद विधानसभा का सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा। महाराष्ट्र विधानसभा के तीन दिवसीय असाधारण सत्र में निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में होने वाला है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button