Uncategorized

Sai Cabinet Meeting: एक साथ होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? साय कैबिनेट की बैठक में आज लग सकती है मुहर, इन प्रस्तावों पर भी चर्चा की संभावना

CG Panchayat Election Latest News

रायपुरः CG Panchayat Election Latest News छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। दोपहर तीन बजे से यह बैठक महानदी भवन यानी मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हो सकती है।

Read More : Retirement Age Hike Latest Order : रिटायरमेंट की उम्र को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब इतने साल में सेवानिवृत्त होंगे कर्मचारी, आदेश जारी

वहीं नक्सलवाद पुनर्वास नीति संशोधन पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा निकाय और पंचायत चुनाव को एक साथ कराने पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा के बाद मुहर लग सकती है। वहीं कई अन्य प्रस्ताव को लेकर बैठक में चर्चा होने की संभावना बनी हुई है।

Read More : Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में आज सीएम के नाम पर लगेगी मुहर, ये नाम लगभग तय…! 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण 

साय सरकार का एक साल होने वाला है पूरा

CG Panchayat Election Latest News 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार का गठन हुआ था। इसी दिन विष्णुदेव साय सीएम बने थे और विजय शर्मा, अरुण साव डिप्टी सीएम बने थे। सरकार का एक साल पूरा होने वाला है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार किसी बड़ी योजना का ऐलान कर सकती है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button