Today News and LIVE Update 28 November: आज चौथी बार झारखंड के सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन, प्रियंका आज लेंगी सांसद पद की शपथ, जानिए आज की बड़ी खबरें…

सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन: झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करने वाले हेमंत सोरेन एक बार फिर से आज (गुरुवार, 28 नवंबर) सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। वह चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस के साथ चल रस्साकशी अभी बरकरार है, इसलिए हेमंत सोरेन फिलहाल अकेले ही शपथ लेंगे और इसके बाद में वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।
प्रियंका आज लेंगी सांसद पद की शपथ: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हाल में ही केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसी के साथ वो गुरुवार को अपने भाई राहुल और मां सोनिया गांधी के साथ संसद में पहुंचेंगी। वो लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। अपने पहले चुनाव में प्रियंका गांधी चार लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। उनकी जीत का अंतर वायनाड से उनके भाई की लोकसभा चुनाव में जीत के अंतर से काफी ज्यादा है।
पुडुचेरी में स्कूल कॉलेज बंद: बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में सभी स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरुमुगम नमस्सिवयम ने जानकारी देते हुए कहा कि पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे। जानकारी दे दें कि राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 2 दिनों के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।