Uncategorized

Aaj Ka Mausam: भारी बारिश की संभावना, इन हिस्सों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam

नई दिल्ली: Aaj Ka Mausam देश के सभी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कही गुलाबी ठंड का कहर देखने को मिल रहा है ​तो कही कपकपी ठंक से लोग परेशान हो रहे हैं। रात तो रात अब दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

Read More: Delhi University (DUSU) Election 2024 Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में ABVP की हार.. एक दशक बाद NSUI ने जमाया अध्यक्ष पद पर कब्जा

Aaj Ka Mausam दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Read More: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई.. रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा, इस काम के लिए किसान से मांगे थे पैसे 

इन हिस्सों में होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल ने दस्तक दे दी, जिससे तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 से 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। अगर आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां 26 से 29 नवंबर तक जमकर बादल बरसेंगे। केरल और माहे में 26 से 28 नवंबर तक बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 और 29 नवंबर को वर्षा होने के आसार हैं।

Read More: Bharat Jodo Samvidhan Abhiyan: कांग्रेस आज से ‘भारत जोड़ो संविधान’ अभियान की करेगी शुरुआत, डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे कार्यकर्ता 

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

आईएमडी के अनुसार, कई राज्यों में घना से बहुत कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 27-29 नवंबर तक, हिमाचल प्रदेश में 26-28 नवंबर तक और उत्तर प्रदेश में सुबह के समय 28-30 नवंबर तक धुंध की चादरें बिछी रहेंगी। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, यूपी, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ठंड पड़ रही है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Related Articles

Back to top button