AJAZ KHAN Versova Seat Result: 56 लाख फॉलोवर वाले एजाज खान को मिले महज 153 वोट, नोटा से भी हुए पीछे, खुद को बताते हैं मुंबई का भाईजान
मुंबई: AJAZ KHAN Versova Seat Result महाराष्ट्र की सत्ता में एक बार फिर भाजपा गठबंधन की वापसी होते दिखाई दे रही है। यहां महायुति गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 177 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन ने अब तक सिर्फ 6 सीट पर जीत दर्ज की है और 46 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अन्य ने 8 सीटों पर बढ़त बनाते हुए 1 सीट पर जीत दर्ज की है। चुनावी परिणाम के बीच वर्सोवा सीट से चुनावी मैदान में उतरे खुद को मुबंई का भाई जाना बताने वाले एजाज खान की चर्चा जमकर हो रही है।
AJAZ KHAN Versova Seat Result दरअसल खुद को मुबंई का भाई जाना बताने वाले एजाज खान को चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, 21 राउंड की गिनती के बाद एजाज खान को महज 153 वोट मिले हैं। जबकि नोटा में एजाज खान से ज्यादा वोट पड़े हैं। इस सीट से नोटा में 1278 वोट पड़े हैं।
बता दें कि एजाज खान ने मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भी उत्तर मध्य मुंबई सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में उनकी हार हुई थी। अब वर्सोवा सीट से वह फिर से चुनावी मैदान में हैं, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी एजाज खान के लिए चुनाव प्रचार किया था। वर्सोवा सीट से नामांकन करने के बाद एजाज खान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था-“जीत जाएंगे हम, तू अगर संग है। बहुत बहुत शुक्रिया मेरे भाई चंद्रशेखर आजाद मुझ पर भरोसा करने के लिए। आज तक मैं अकेला लड़ता रहा, पहली बार किसी ने हाथ थामा है। इस सच्चाई की जंग में इंशाल्लाह जीत हमारी होगी।”
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो