छत्तीसगढ़

शिक्षार्थियों को आॅनलाईन सेवा के लिए बनायेंगे सक्षम- श्री पाण्डेय

शिक्षार्थियों को आॅनलाईन सेवा के लिए बनायेंगे सक्षम- श्री पाण्डेय

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ शासन का नवाचारी कार्यक्रम ‘‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री प्रशान्त कुमार पाण्डेय द्वारा मुंगेली जिले का मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत संचालित ई-साक्षरता केन्द्र मुंगेली का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि ई-साक्षरता केन्द्र को आकर्षक बनाया जा रहा है और विभिन्न विभागों से संसाधन जुटाकर शिक्षार्थियों को आॅनलाईन सेवा हेतु सक्षम बनाया जायेगा। पूरे देश में अलग तरह का यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें 30 दिवसीय पाठ्यक्रम में कम्प्यूटर के बुनियादी जानकारी के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास, श्रेष्ठ पालकत्व, अच्छे नागरिक, आॅनलाईन भुगतान, समय प्रबंधन, आत्म रक्षा सहित सोशल मीडिया का ज्ञान भी कराया जाता हैं। केन्द्र में निरीक्षण के दौरान सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। आज के परिवेश में जहाॅ देश में महिलाओं के अत्याचार की घटना में वृद्धि हो रही है वही इस कार्यक्रम में महिलाओं की आत्मरक्षा के तरीके सिखाये जा रहे हैं। इस केन्द्र में लगभग 200 महिलाओं को एवं वही पूरे प्रदेश में 5000 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका हैं।
इससे पूर्व नवीन विश्राम भवन मुंगेली में जिले के शिक्षा जगत से जुडे़ विभिन्न स्तर के शिक्षक समुदाय से राज्य स्तरीय आंकलन (एस.एल.ए.) के सम्बंध में विचार मंथन किया गया। एस.एल.ए. के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य श्री प्रशांत कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा गुणवत्ता को लेकर शासन बहुत गंभीर हैं और प्रमुख सचिव एवं संचालक इसकी नियमित समीक्षा कर रहें हैं। इस सम्बंध में शिक्षकों से सुझाव भी लिया गया। जिला परियोजना अधिकारी डाॅ. आई.पी. यादव ने जिले में चल रहे कार्यक्रम के सम्बंध में विस्तार से बताया कि 01 माह का कोर्स पूर्ण होने के पश्चात् आॅनलाईन बाह्य मूल्यांकन का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं राज्य छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के द्वारा आयोजित किया जाता हैं। जिसमें सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता हैं। केन्द्र प्रभारी एवं विकासखण्ड परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार तिवारी ने केन्द्र में चल रहे गतिविधियों की जानकारी दी। ई-एजुकेटर कु. भारती दुबे द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता अन्तर्गत राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार अब बुजूर्ग माता बहनों, कमजोर एवं वंचित वर्ग के कम पढे़ लिखे व्यक्तियों को ई-साक्षरता केन्द्र के माध्यम से दी गई। जिम्मेदारी के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन सुचारू पूर्वक संचालन किया जा रहा हैं। उल्लेखनीय हैं कि इसमें नगर क्षेत्र के 14 से 60 वर्ष आयु वर्ग के डिजिटल असाक्षरों को शिक्षार्थियों के सुविधानुसार प्रतिदिन 02 घण्टे प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। सभी सफल शिक्षार्थियों को घर से केन्द्र तक आने-जाने हेतु यात्रा भत्ता दिये जाने का भी प्रावधान हैं। निरीक्षण के समय संजय उपाध्याय, पोषण साहू, रविन्द्र कुमार तिवारी, चन्द्रशेखर उपाध्याय, उमेश साहू, जिलाराम यादव, राज्य स्त्रोत समूह की सदस्य श्रीमती निधि अग्रवाल, सृष्टि शर्मा, शकुन्तला राजपुत, सुषमा पाण्डेय, संजय साहू, शिवकुमार चन्द्राकर, परमानंद शर्मा, ई-एजुकेटर द्वय कु. भारती दुबे एवं ओमकार यादव, आकाश शर्मा व स्त्रोत व्यक्ति, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/7580804100

 

Related Articles

Back to top button