Delhi Cold Wave: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, आने वाले दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, IMD का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। Delhi Cold Wave: इन दिनों प्रदेशभर में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। दरअसल, हिमालयी क्षेत्र से आने वाली सर्द हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को और ठंडा बना रही है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि, दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही, पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर की संभावना जताई गई है।
वहीं बढ़ते ठंड को देखते हुए IMD की वैज्ञानिक ने बताया कि, दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो तापमान में गिरावट का मुख्य कारण है। इसकी वजह से जल्द ही उत्तरी भारत में दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। पंजाब और मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर दर्ज की गई है।
पड़ेगी कड़ाके की ठंड
IMD के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण शीतलहर का दौर अगले एक से दो दिनों तक जारी रहेगा. पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सामान्य से भी ज्यादा ठंड का अनुभव हो रहा है। दिल्ली में गुरुवार को इस सर्दी का सबसे ठंडा सुबह दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी
Delhi Cold Wave: हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में शनिवार को भी शीतलहर जारी रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पठानकोट में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में 2.8 डिग्री और बठिंडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp