Maharashtra Elections 2024: टाइट सिक्योरिटी के साथ पलिंग बूथ पहुंचे सलमान खान, मतदान करने के बाद सुपरस्टार ने फैंस को किया ग्रीट

मुंबई : Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान बिजनसमैन, खिलाड़ियों और बॉलीवुड सितारों ने वोट डालकर अपना फर्ज निभाया। मतदान के समय सब उस वक्त हैरान हो गए जब सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में मतदान करने पहुंचे।
टाइट सिक्योरिटी से घिरे नजर आए सलमान
Maharashtra Elections 2024: सलमान खान ग्रे टीशर्ट, ब्लैक कैप और काला चश्मा लगाए सिकंदर लुक में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने बांद्रा पश्चिम के पोलिंग बूथ पर वोट डाला है। इस दौरान सुपरस्टार टाइट सिक्योरिटी से घिरे नजर आए।
सलमान खान ने फैंस को किया ग्रीट
Maharashtra Elections 2024: सलमान खान वोट डालने के बाद फुल स्वैग में पोलिंग बूथ से निकलते दिखाई दिएसलमान खान भारी भीड़ के बीच उन्होंने हाथ उठाकर फैंस को ग्रीट किया और मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ देखते नजर आए।
#WATCH मुंबई: अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद एक मतदान केंद्र से बाहर निकले। pic.twitter.com/IyglgChg0j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024