छत्तीसगढ़

शिप्रा त्रिपाठी और रश्मि अग्निहोत्री को मिली जिले के ब्राह्मण समाज संगठन की कमान

कोंडागाँव । “आल इंडिया ब्राम्हण संगठन” की प्रांतीय इकाई की महत्वपूर्ण बैठक 14 दिसंबर को रायपुर में  सम्पन्न हुई । जिसमे कोंडागांव की जिला इकाई का विधिवत गठन हुआ । प्रांतीय पदाधिकारियों के अनुमोदन के पश्चात मनोनीत किये सभी पदाधिकारियों को मनोनयन  पत्र दिया गया, और इस अवसर संयोजिका आदरणीय शिप्रा त्रिपाठी जी का शाल पहनाकर सम्मान किया गया । उल्लेख नहीं है की शिप्रा त्रिपाठी न केवल मान्यता प्राप्त, लोकप्रिय सुगम संगीत गायिका हैं, बल्कि जनजातीय सरोकारों की राष्ट्रीय पत्रिका ककसाड़ की संपादक भी हैं तथा क्षेत्र की आदिवासी समाज विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की सेवा कार्य में भी विगत कई दशकों से सक्रिय है। जिलाध्यक्ष हेतु मनोनीत की गई रश्मि अग्निहोत्री शिक्षिका के दायित्व निभाने के साथ ही वरिष्ठ कवयित्री भी है। उनकी कविताएं जनमानस में बहुत तेजी से लोकप्रिय हुई है। देश के कई प्रतिष्ठित प्रकाशनों में उनकी  रचनाएं प्रकाशित होती रही है।

तत्पश्चात प्रदेश इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से शिप्रा त्रिपाठी कोंडागांव तथा रश्मि अग्निहोत्री केशकाल को कोंडागांव  जिले के सर्व ब्राह्मण समाज के संगठन की कमान दी गई, शिप्रा त्रिपाठी को कोंडागांव जिले की जिला संयोजक तथा रश्मि अग्निहोत्री को जिला :-अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने प्रांतीय इकाई की अध्यक्ष माननीय बबीता दुबे तथा प्रांत इकाई के सभी पदाधिकारियों, एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उन पर विश्वास दिखाने हेतु धन्यवाद दिया तथा यह विश्वास दिलाया कि वह सभी मिलकर संगठन की सभी  जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निर्वाह करेंगे।

बैठक में नव नियुक्त जिला जिला संयोजक शिप्रा त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि अग्निहोत्री जी, सचिव श्री प्रवीण अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष  प्रभाष दुबे, विपिन अग्निहोत्री, विभास दुबे, मयंक अग्निहोत्री के साथ ही संगठन की प्रांतीय संरक्षक श्रीमती सुनीता शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती बबिता दुबे, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी, महासचिव श्री सुरेश मिश्र, वरिष्ठ सचिव श्री बी डी मिश्र, सचिव श्री अभिषेक त्रिपाठी, श्रीमती विनीता पांडे, गणेश दत्त झा, मयंक त्रिपाठी, पल्लवी झा, सुधा त्रिपाठी, अन्नपुर्णा शर्मा, संगीता दुबे, प्रीति त्रिपाठी, सुजाता दूसी, श्रीमान दूसी, श्रीमती गोपा शर्मा, सिद्धार्थ पंडित एवं अन्य कई महत्वपूर्ण लोग मौजूद रहे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button