Air Pollution Latest News: फिर लौटा मास्क का दौर, इतने दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का आदेश, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्लीः Lockdown Imposed till 17 November वायु प्रदूषण से इन दिनों न केवल भारत की राजधानी दिल्ली, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भी परेशान है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता खतरनाक स्थिति पर पहुंच गई है। लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत में हालात को बद से बदतर हो गए हैं। इसी बीच अब वहां की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। वहां की सरकार ने 17 नवंबर तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों एवं कालेजों को बंद करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं पार्कों, चिडि़याघरों, संग्रहालयों, ऐतिहासिक स्थलों और खेल के मैदानों भी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Lockdown Imposed till 17 November बीतें कुछ दिनों से पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर में वायु गुणवत्ता की खतरनाक स्थिति पर पहुंच गया है। 22 अक्टूबर को एक्यूआइ 394 के साथ लाहौर विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर माना गया था। इसके बाद से प्रदूषण का स्तर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के निवासियों को घंटों तक छाई धुंध के कारण धुंधलके में अपना जीवन गुजारना पड़ रहा है। दृश्यता घटकर करीब 100 मीटर तक रह गई। यही वजह है कि सरकार ने 17 नवंबर तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों एवं कालेजों को बंद करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं पार्कों, चिडि़याघरों, संग्रहालयों, ऐतिहासिक स्थलों और खेल के मैदानों भी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
रात 8 बजे के बाद दुकानों को बंद करने का आदेश
राजधानी लाहौर समेत पंजाब के 18 जिलों में सरकारी कर्मचारियों को घर पर रहकर काम करना पड़ रहा है। शुक्रवार को लाहौर की एक अदालत ने सभी बाजार रात आठ बजे के बाद बंद कराने का आदेश दिया है। अधिकारी पहले ही विवाह भवनों को रात 10 बजे तक बंद करने का आदेश दे चुके हैं। सरकार और डॉक्टरों ने लोगों को घर के बाहर निकलते समय मास्क लगाने का सुझाव दिया है। सरकार ने पूरे प्रांत में धुंध आपात लागू कर दिया है।