Uncategorized
Uttarakhand Almora Bus Accident : बड़ा हादसा.. खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर, कई घायल

देहरादून। Uttarakhand Almora Bus Accident Latest News : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां यात्रियों से खचाखच भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अभी 5 लोगों की मौत की सूचना आई है। वहीं आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इतना ही नहीं कई लोग घायल भी हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
Uttarakhand Almora Bus Accident Latest News : जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। बता दें कि हादसे का शिकार हुई बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।