छत्तीसगढ़

पैसे के लेनदेन की विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने की एक व्यक्ति की हत्या आरोपीगण हिरासत में*

*पैसे के लेनदेन की विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने की एक व्यक्ति की हत्या आरोपीगण हिरासत में*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
नाम मृतक
*बबलू जांगड़े पिता खीरू राम 40 साल निवासी पताई डीह*
नाम आरोपीगण
*01 धन्नू काठले पिता स्व धनीराम 44 साल*
*02. सुरेश काठले पिता धनीराम 39 साल दोनों निवासी पताई डीह*
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पताईडीह के धन्नू काठले और सुरेश काठले दोनो भाई अपने ही गांव के बबलू जांगड़े को लेबर सरदार से भट्टा में काम करने बाहर जाने के लिए लगभग 60000₹ दिलाए थे लेकिन मृतक बबलू जांगड़े काम में नहीं जा रहा था और रकम वापस नहीं कर रहा था।
इसी दौरान आज दिनांक 24.10.24 को प्रातः लगभग 9.00 बजे के आसपास मृतक के आरोपीगणों के घर के पास पहुंचने पर उनमें वाद विवाद हुआ और आरोपीगणों द्वारा लाठी डंडा रॉड से मारपीट करने पर चोट लगने के कारण बबलू की हॉस्पिटल इलाज कराने ले जाते समय मृत्यु हो गई। मृतक के भाई प्यारेलाल के सूचना पर आरोपियों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर हत्या करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button