Uncategorized

Shajapur Violence News: दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग, मौके पर एक की मौत, चार लोगों की हालत नाजुक, इंदौर के अस्पताल में भर्ती

इंदौर: Shajapur Violence News मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी में बुधवार देर रात एक बड़ा बवाल हो गया। यहां दो पक्षों में विवाद के बीच हिंसक झड़प के बाद पथराव हो गई। इस हिंसा में एक की मौत होने और कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद चार घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी क अनुसार, अरबाज, अल्फाज, रेहान और इकबाल का इंदौर में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में घायल हुए चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Read More: Horoscope Today : आज बन रहा है अमृत सिद्धि योग, इन राशि वालों को होगा बंपर फायदा, आ सकता है सरकारी नौकरी का लेटर 

Shajapur Violence News मिली जानकारी के अनुसार, यहां दो पक्षों के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज की थी। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में पथराव और गोलीबारी होने लगी। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए।

Read More: Aaj Ka Rashifal : मेष समेत इन राशि वालों का अच्छा गुजरेगा आज का दिन.. परिवार में लौटेगी सुख समृद्धि, शुभ समाचार मिलते ही चमक उठेगी किस्मत 

घटना शहर के बावड़ी मोहल्ले की है। हिंसा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पत्थरबाजी की। हालत को बेकाबू होते देख पुलिस को कई राउंड फायर करने पड़े। विवाद की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जिले का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button