Uncategorized

Kiran Raj Accident : सड़क हादसे का शिकार हुए ये मशहूर एक्टर, डिवाइडर से जा टकराई कार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरूः  Kannada actor Kiran Raj’s accident ‘कन्नड़थी’ में अपने शानदार रोल के लिए जाने जानेवाले एक्टर किरण राज बुधवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में किरण बुरी तरह घायल हो गए हैं। हादसे के बाद किरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सिडेंट की खबर के बाद अस्पताल में किरण राज की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें फैन्स काफी परेशान हो उठे हैं। फिलहाल उनके लिए लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

Read More : MP Panchayat by-Election: पंचायतों और नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, वोटरों में दिखा उत्साह, बूथों पर लंबी कतारें 

Kannada actor Kiran Raj’s accident मिली जानकारी के अनुसार किरण राज मंगलवार को अपनी कार से जा रहे थे। तेज रफ्तार के दौरान किरण राज की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद किरण को गंभीर चोटें आई हैं। अब किरण को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक किरण के साथ उनके एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी कार में मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किरण राज को चोटें आईं हैं, लेकिन उनके प्रोड्यूसर बाल-बाल बच गए हैं।

Read More : Rahul Gandhi : मेरे खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज..हमारे विधायकों को खरीद लिया गया, वाशिंगटन डीसी में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला 

बता दें कि किरण राज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में गिने जाते हैं। किरण राज की फिल्म ‘द रूलर’ लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी फिल्म से किरण की पहचान भी की जाती है। किरण राज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में गिने जाते हैं। किरण ने अपने करियर में 49 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।आईएमडीबी के मुताबिक किरण ने साल 2005 में आई फिल्म राजामणिक्यम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद किरण कई हिट फिल्में दे चुके हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button