Uncategorized

Jammu kashmir election 2024: चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के बगावती सुर! प्रत्याशी नहीं बदलने पर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी…

जम्मू-कश्मीर : Jammu kashmir election 2024 जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में आपसी कलह उजागर हो रहे हैं। दरअसल रोहित दुबे को टिकट नहीं मिलने से उनके समर्थक काफी नाराज हैं। साथ ही नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ और रोहित दुबे के पक्ष में नारे लगाते नजर आए।

Jammu kashmir election 2024 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 18 सितंबर से शुरू हो रहे आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी नेता और उनके समर्थक आमने-सामने हैं। रोहित दुबे के समर्थक उनकों टिकट नहीं दिए जाने को लेकर काफी रोष हैं। दरअसल श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने रोहित दुबे के स्थान पर पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दुबे के समर्थकों में रितु ठाकुर भी शामिल हैं, जिसने भाजपा से सामूहिक तौर पर इस्तीफा देने की धमकी दी है। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ और रोहित दुबे के पक्ष में नारे लगाए। जिसके बाद रोहित दुबे और उनके समर्थकों को शांत करने के लिए जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना को कटरा जाना पड़ा।

Read More : New Policy For Social Media: राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई, हो सकती है उम्र कैद

भाजपा ने रोहित दुबे की जगह बलदेव राज शर्मा को बनाया प्रत्याशी

रोहित दुबे के समर्थकों ने कटरा के मुख्य चौक पर धरना दिया और मांग करते हुए कहा कि रोहित दुबे के नाम पर पार्टी हाईकमान को कायम रहना चाहिए, नहीं तो वे वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव राज शर्मा की हार निश्चित कर देंगे। उनके समर्थकों में से एक ने कहा, हमने संगठन के लिए सातों दिन चौबीसों घंटे तक काम किया। भाजपा ने पहले रोहित दुबे को वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन उनकी जगह बलदेव राज शर्मा को उम्मीदवार बना दिया। हम माता वैष्णो देवी की कसम खाते हैं कि हम भाजपा को वोट नहीं देंगे और उसकी हार सुनिश्चित कर देंगे।

Jammu kashmir election 2024 हालांकि, भाजपा प्रमुख रविंदर रैना ने रोहित दुबे और उनके समर्थकों को मनाने की भरपूर कोशिश की है। कटरा में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, भाजपा एक ऐसा परिवार है जो राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम के सिद्धांत में विश्वास करता है। मैं उनमें से प्रत्येक से मिल रहा हूं।” रैना ने रोहित दुबे से भी मिले और मामले को नए सिरे से अमल करने का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद रोहित दुबे ने अपने समर्थकों से अपना विरोध प्रदर्शन स्थगित करने का आग्रह किया।

वहीं रोहित दुबे ने कहा कि, पार्टी के इस फैसले से हर कोई मायूस है, परंतु हमें यह याद रखना चाहिए कि आज हम जो कुछ भी हैं, वह सब संगठन की बदौलत है। मुझे कल पार्टी अध्यक्ष ने जम्मू बुलाया है। उन्होंने मुझे इस मुद्दे पर विचार करने और पार्टी आलाकमान से बात करने का आश्वासन दिया है। तब तक मैं आप सभी से मेरा निवेदन है कि आप अपना धरना खत्म कर दें।

Read More : MP को मिली निवेश की सौगात, CM Dr. Mohan Yadav ने Regional Industry Conclave का किया शुभारंभ

बलदेव राज शर्मा ने रियासी विधानसभा से जीत दर्ज किया था

Jammu kashmir election 2024 राजनीतिक जानकारों ने दुबे की जगह पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा को भोमग समेत वैष्णो देवी निर्वाचन क्षेत्र में उनके जनाधार को जिम्मेदार ठहराया। इसमें केवल 56,000 मतदाता हैं और इसे सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्रों में से एक माना जाता है। एक स्थानीय का कहना है कि भले ही रोहित दुबे का कटरा में आधार मजबूत है, किंतु भोमग में उसका ज्यादा आधार नहीं है। बलदेव राज शर्मा ने रियासी विधानसभा क्षेत्र से 2009 में भाजपा से विधानसभा चुनाव जीत दर्ज की थी। वहीं रियासी से कांग्रेस के पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की सूची से रोहित दुबे का नाम हटाने के बाद उनके समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि जुगल किशोर शर्मा पर्सनल दुबे से मिलने गए और अपनी संवेदना व्यक्त की। शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि अगर भाजपा दुबे को बरकरार रखती तो यह बहुत अच्छा होगा क्योंकि उन्होंने पार्टी के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने यह भी संकेत दे दिया कि दुबे के बदलने के बाद, वह अन्य विकल्पों के तौर पर वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ने पर विचार कर सकते हैं।

Read More : UKPSC PCS Pre Result 2024: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम रिजल्ट घोषित, इस तरह डाउनलोड करें PDF

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button