Uncategorized

Shukra gochar 2024 : शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इन 4 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, नहीं होगी पैसों की कमी

Shukra gochar 2024 positive effects: आने वाले 25 अगस्त को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है। शुक्र ग्रह 25 अगस्त को रात्रि 01:24 पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। शुक्र 18 सितंबर को दोपहर 02:04 पीएम तक कन्या में रहेंगे। शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण 4 राशि के लोगों को लाभ होने की पूरी संभावना है।

वृषभ: कन्या राशि में शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव डालेगा। जातक के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आपका समय काफी सुखद हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। आप आवेदन करें और मेहनत करते रहें, आपको खुशखबरी मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की उम्मीद है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। इस बीच आप कहीं पर यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

read more: कैथी जाइल्स-डियाज़ ने कोलकाता में अमेरिकी महावाणिज्य दूत का पदभार संभाला

Shukra gochar 2024 positive effects कर्क: शुक्र का गोचर कर्क राशि के लोगों के लिए सकारात्मक प्रभाव वाला हो सकता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपका नाम होगा और काम को भी सम्मान मिलेगा। करियर की दृष्टि से भी यह समय अनुकूल रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। इस बीच आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। इस वजह से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का संकट दूर होगा। आय के अन्य स्रोत भी विकसित करने में सफल हो सकते हैं। कुल मिलाकर आपकी आय बढ़ सकती है। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

read more: Face To Face Madhya Pradesh: ‘बुलडोजर’ का इंसाफ… सख्ती पर फिर सवाल! क्या संवैधानिक न्याय के दायरे का अतिक्रमण कर रही है सरकार?

कन्या: कन्या राशि में ही शुक्र का गोचर होगा, जो आपके लिए शुभ फल देने वाला हो सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए समय अच्छा रहेगा। आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। इस दौरान आप मुनाफा कमा सकते हैं। आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। विवाह का योग बन रहा है। आपके शादी की बात पक्की हो सकती है। शुक्र के शुभ प्रभाव से बिजनेस करने वालों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक: शुक्र का सकारात्मक प्रभाव आपको आर्थिक तौर पर मालामाल कर सकता है। धन प्राप्ति के लिए आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ का भी योग बन रहा है। जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं। उनके लिए समय अच्छा है। वे अपने पार्टनर को इसके लिए प्रपोज कर सकते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button