निगम का टेक्स नही देने वाले अब मजबूरी में कर रहे हैं टेक्स जमा

निगम से बिना बकाया प्रमाण पत्र लिये नही लड़ सकते चुनाव
इसलिए चौवालिस लोगों ने जमा किया लगभग 1 लाख रूपये
दुर्ग! वर्षों से निगम का टेक्स नही पटाने वालें कई लोगों ने मजबूरी में अब निगम का टेक्स जमा करना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें पार्षद का चुनाव लडऩा है और चुनाव के लिए निगम से शून्य प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है, इसके बिना वे चुनाव नही लड सकते। इसलिए मजूबरी में अब ये निगम में टेक्स जमा करने लगे है और प्रतिदिन टेक्स जमा करने वालों की संख्या बढते जा रही है। इसी तारतम्य में गुरूवार को 22 लोगों ने निगम में 99 हजार 1 सौ 58 रूपये टेक्स जमा किये।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार 27 नवंबर से हेल्पडेस्क काउंटर के माध्यम से नगरीय निकाय आम चुनाव में भाग लेने वालों को निगम का एनओसी शून्य प्रमाण पत्र जारी की जा रही है। इसके अंतर्गत अब तक दो दिनों में कुल 104 लोगों ने शून्य प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है जिसमें में 44 लोगों ने शून्य प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये है। शेष 60 लोगों के संपत्ति कर व अन्य देयकरों का परीक्षण उपरान्त उन्हें शून्य प्रमाण पत्र जारी की जाएगी।