छत्तीसगढ़

बैगा किसानों को अब तक 60 जोड़ी बैल वितरित

*बैगा किसानों को अब तक 60 जोड़ी बैल वितरित*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यरो रिपोर्ट 12 अगस्त 2013
प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले के बैगा किसानों को अब तक 60 जोड़ी बैल वितरित किए जा चुके हैं। योजना के तहत तखतपुर विकासखंड के ग्राम बरगन में आज आयोजित कार्यक्रम में 19 बैगाओं को बैल जोड़ी वितरित किए गए। ये वे बैल हैं, जिन्हें सड़क से उठाकर मोपक़ा गोठान में रखा गया था। उनके मालिकों को सूचना देने के बाद भी वे छुड़ाकर नहीं ले गए। इसलिए जिला प्रशासन के निर्देश पर उन्हें बैगा किसानों में बांट दिया गया। इस अवसर पर पशुधन विकास विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ कृषि स्थाई समिति के सभापति भारत मरकाम, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी, सरपंच प्रतिनिधि कन्हैया मेहर उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button