Uncategorized

CG ki Baat: तिरंगा V/s संविधान ! राष्ट्रवाद पर छिड़ा घमासान, स्वतंत्रता दिवस से पहले कांग्रेस-भाजपा का महामुकाबला

रायपुर:  BJP’s Tiranga Yatra, Congress’s Save Constitution rally छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आज से तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी है। और बस दो दिन बाद ही कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आगाज होने जा रहा है। भाजपा के तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस ने RSS और भाजपा को जमकर घेरते हुए सवाल उठाए हैं। जिससे भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। तिरंगा V/s संविधान और राष्ट्रवाद पर घमासान छिड़ा हुआ है… देखिए इसी पर ये खास रिपोर्ट…

भाजपा नेता प्रदेश के अलग अलग शहरों में तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहें हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इसी तरह अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा 13 अगस्त तक सभी 90 विधानसभा में चलेगी। फिर 14 अगस्त को भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। वहीं इसी दिन कांग्रेस भी संविधान बचाओ रैली प्रदेश के सभी जिलों में निकालने जा रही है और भाजपा की तिरंगा यात्रा पर तंज कस रही है। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा BJP नागपुर के RSS कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाले। 50 साल तिरंगा नहीं लगाने वाले राष्ट्रवाद की पाठ पढ़ा रहे हैं।

read more: Naxali Arrested In Bijapur : विस्फोटक सामग्री के साथ 3 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में पाम्पलेट और बैनर बरामद

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस भाजपा की तिरंगा यात्रा पर सवाल उठा रही हो। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है छत्तीसगढ़ की जनता अपने घरों में तिरंगा फहराएगी। और जोर शोर से इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है।

15 अगस्त को देश 77वां आजादी का वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इससे पहले की भाजपा और कांग्रेस में अपने को एक दूसरे से ज्यादा राष्ट्रवाद बताने की कोशिश हो रही है। बीजेपी तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करेगी। तो दूसरी तरफ कांग्रेस संविधान यात्रा से बीजेपी को घेरने की कोशिश में है। ऐसे में अब देखना होगा कि भाजपा और कांग्रेस की यात्रा का असर आमजन पर कितना पड़ता है?

सौरभ सिंह परिहार, IBC24, रायपुर

read more:  सेबस्टियन को आईओसी अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल होने पर करेंगे विचार

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button