Uncategorized

Today Live News and Updates 06 August 2024: बांग्लादेश में हिंसा जारी, विदेश दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां जानें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

नई दिल्लीः Today Live News and Updates 06 Agust 2024 देश-दुनिया के लिहाज से आज दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है। वहां सेना अंतरिम सरकार बनाएगी। इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को फिजी पहुंचीं है। इसके अलावा और कई बड़ी खबरें हैं, जिस पर देश-दुनिया की नजरें टिकीं हुई हैः-

Read More : T20 World Cup Bangladesh: बांग्लादेश से छीन जाएगी टी-20 विश्वकप की मेजबानी!.. तख्तापलट और हिंसा के बीच ICC ले सकता हैं बड़ा फैसला..

विदेश दौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूः Today Live News and Updates 06 Agust 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को फिजी पहुंचीं। वह फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कटोनिवेरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ बैठक करेंगी। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति कटोनिवेरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक यहां रूकेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इस द्वीपसमूह राष्ट्र की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति मुर्मू का हवाई अड्डे पर फिजी के उप प्रधानमंत्री विलियम गावोका, फिजी में भारतीय उच्चायुक्त पी एस कार्तिकेयन और फिजी के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

Read More : President Draupadi Murmu Fiji Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी राजकीय यात्रा पर पहुंचीं फिजी, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर होगी चर्चा…

बांग्लादेश तख्तापलटः बांग्लादेश में 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार, 5 अगस्त को पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने देश छोड़ दिया और ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंचीं। उनका C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सोमवार शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पहुंचा। एयरबेस पर सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे करीब एक घंटे मुलाकात की। ऐसी चर्चा है कि वे आज यहां से लंदन, फिनलैंड या दूसरे देश जा सकती हैं।

Read More : अचानक बिगड़ी 80 स्कूली बच्चों की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती, मचा हड़कंप

पेरिस ओलंपिकः खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंप‍िक में आज (6 अगस्त) जैवलिन थ्रो इवेंट में स्टार नीरज चोपड़ा उतरने वाले हैं। उनसे पहले भाला फेंक में किशोर जेना भी किस्मत आजमाएंगे। जबकि रेसलिंग में महिला पहलवान विनेश फोगाट भी उतरने वाली हैं। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीत लिए हैं। यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में आए हैं। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया।

Read More : इन पांच राशि वालों को आज मिलने वाला है 3 गुना लाभ, खु​लेगा किस्मत ​का पिटारा, बढ़ेगा यश… 

मौसम का मिजाजः भारत के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं कुछ राज्यों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने 6 अगस्त को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 6 से 8 अगस्त के बीच दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button