CG Crime News: कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम के नाम पर की अवैध वसूली, FIR दर्ज होते ही फरार

बिलासपुर: CG Crime News बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 50 में बहतराई के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों का निर्माण किया गया है। यहां के पार्षद अमित कुमार सिंह ने दुकानों के आबंटन के नाम से कई लोगों से अवैध वसूली कर ली है। बताया जा रहा है, निगम का फर्जी रसीद बनाकर लोगों से अवैध वसूली की गई है। मामले में थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
दरअसल, बिलासपुर में नगर निगम के नाम से कांग्रेस पार्षद के अवैध वसूली का मामला सामने आया है। निगम का फर्जी रसीद देकर कांग्रेस पार्षद ने दुकानदारों से अवैध वसूली की है। जांच के बाद निगम ने पार्षद के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
CG Crime News निगम को इसकी शिकायत मिली थी। जिसपर निगम ने टीम बनाकर इसकी जांच कराई। जांच में ये बातें सामने आई कि, कांग्रेस पार्षद ने जालसाजी व कूटरचना कर निगम के फर्जी रसीद के जरिए कई लोगों से अवैध वसूली की है। 7 दुकानदारों से 2 लाख से अधिक की वसूली की गई है। मामले में जानकारी नगर निगम बिलासपुर अमित कुमार ने दी है।जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम ने अब इसकी लिखित शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है।
read more: गंगरेल समेत इन बांधों में जलभराव की हालत सुधरी, जानें किस डेम में कितना जमा हुआ पानी
Congress councilor made illegal recovery सरकंडा पुलिस ने आरोपी पार्षद अमित कुमार सिंह के खिलाफ धारा 420,467,468,471 धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। हालंकि, एफआईआर के बाद आरोपी पार्षद फरार हो गया है। वहीं पुलिस केस के बारे में CSP बिलासपुर पूजा कुमार ने बताया है। कि पुलिस आरोपी पार्षद की तलाश में जुटी है।