Uncategorized

Paris Olympics 2024: आज से एक्शन में होंगे भारतीय खिलाड़ी, तीरंदाज करेंगे अपने अभियान का आगाज, जानें कैसे देखें लाइव

नई दिल्ली: Paris Olympics 2024 आज से पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज होने जा रहा है। खेलों के महा कुंभ का उद्घाटन 26 जुलाई, शुक्रवार को होगा। लेकिन भारत एक दिन पहले अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस बार 117 सदस्यीय भारतीय दल खेलों में हिस्सा लेगा। भारत तीरंदाजी से शुरुआत करेगा। हालांकि भारत को अब तक तीरंदाजी में कोई मेडल नहीं मिला है. तीरंदाजों के लिए टारगेट वही होगा कि भारत को पहले दिन पहला मेडल दिलाना। तो आइए जानते हैं कि पहले दिन भारत का शेड्यूल कैसा रहेगा और कहां से देख सकते हैं आप लाइव।

Read More: 7 दिन में मालामाल हो जाएंगे ये 3 राशि के लोग, शुक्र की चाल से मिलेगा पैसा ही पैसा, हर काम में कामयाबी

Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत के इवेंट्स की शुरुआत 25 जुलाई से होगी। पहले दिन भारतीय तीरंदाज एक्शन में होंगे। 26 जुलाई को छोड़कर खेलों के खत्म होने तक भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। जानिए भारत में आप इन खेलों को कैसे देख सकते हैं।

Read More: MP News : भोजशाला पर हिंदू-मुस्लिम के बाद अब जैन समाज का दावा, सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर की ये मांग 

पहले दिन तीरंदाजी में भारत का शेड्यूल

महिला: दोपहर में 1pm बजे से वूमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा। महिलाओं में दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और भजन कौर हिस्सा ले रही हैं।

पुरुष: फिर शाम को 5:45pm बजे मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होगा। पुरुषों में बी. धीरज, तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव हिस्सा ले रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक खेलों का आयोजन कहां हो रहा है?

ओलंपिक खेलों का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। भारत के इवेंट्स 33 अलग-अलग स्थानों पर होंगे।

भारत में कैसे देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक खेलों का लाइव टेलीकास्ट?

भारत में पेरिस ओलंपिक खेलों का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 के चैनल्स पर होगा। वहीं दूरदर्शन पर भी इसका मुफ्त प्रसारण किया जाएगा।

भारत में कैसे देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में ओलंपिक खलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी जिसे दर्शक मुफ्त में देख सकते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button