Bigg Boss 18 Nomination Special: आज नॉमिनेशन टास्क में दिखेगी दगाबाजी.. अविनाश और शिल्पा विवियन की पीठ पर घोपेंगे खंजर! देखें वीडियो

Avinash Mishra Nominates Vivian Dsena: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी शो में खूब मसाला देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह घर का कोई भी सदस्य नॉमिनेट नहीं हुआ। सीजन धीरे-धीरे फीनाले की ओर बढ़ रहा है। तो वहीं, सोमवार की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क के साथ होगी जिसमें अविनाश और शिल्पा विवियन की मुसीबत बढ़ाते नजर आएंगे। नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस के होश ही उड़ गए हैं।
Read More: Himanshi Khurana Photos: हिमांशी खुराना के सिजलिंग लुक्स ने उड़ाए होश, फैंस उनकी अदाओं के हुए दीवाने
ताजा प्रोमो में आप देखेंगे कि सोमवार को घर में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें अविनाश मिश्रा ने विवियन डिसेना का नाम लिया। ये सुनकर खुद विवियन भी हैरान रह गए। साथ ही घर के अन्य सदस्यों का रिएक्शन काफी आश्चर्यजनक रहा। अविनाश ने कहा शो पर करण, विवियन मम्मी वाला एंगल चल रहा है। तीनों में कोई भी इसे एंड नहीं कर रहे हैं। अगर कोई करना भी चाह रहा है तो वो दोनों एंड नहीं करने दे रहे हैं। अविनाश के अलावा दिग्विजय ने भी विवियन को नॉमिनेट किया।
Read More: Ruhi Singh Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस रूही सिंह की बोल्ड अदाएं बरपा रही कहर, देखें होश उड़ाने वाली तस्वीरें
वहीं, विवियन और शिल्पा अपने रिश्ते के बारे में बात करते भी नजर आए, जिसमें विवियन को एक बार फिर झटका लगा। विवियन कहते हैं कि, चाहे कुछ भी हो, शिल्पा हमेशा करण का साथ देंगी तो शिल्पा ने इस बात पर हामी भरी। बता दें कि, इस हफ्ते भी घर में कोई एलिमिनेट नहीं हुआ। ये सुनकर घरवाले खुश होने की बजाय मेकर्स पर ही सवाल उठाने लगे कि सब करण वीर मेहरा को बचाने के लिए किया जा रहा है।
Tomorrow Promo: Finally, Avinash vs Vivian happening.pic.twitter.com/n7lSpn77zr
— #BiggBoss_Tak
(@BiggBoss_Tak) December 8, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp