श्रीराम काव्यपाठ अकलतरा ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा तिलई मे

जांजगीर-जिपं सदस्य अजीत साहू होगे मुख्य अतिथि रामगोपाल कौशिक जनपद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता मे होगा कार्यक्रम का आयोजन
श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता-2021के विकाशखण्डस्तर की प्रतियोगिता अकलतरा के शा. उच्च. मा. विद्यालय तिलई में दिनाँक-5 सितम्बर, रविवार, समय सुबह-11 बजे से आयोजित है जिसके मुख्य अतिथि- अजित साहू जी, सदस्य- जिला पंचायत अकलतरा, अध्यक्षता- रामगोपाल कौशिक जनपद उपाध्यक्ष तिलई विशिष्ट अतिथि- ओमप्रकाश यादव सरपंच तिलई, डॉ. विनोद शर्मा समाजसेवी अकलतरा, राजेश ढोसले पूर्व सरपंच मुडपाड, के. के. राठौर , प्राचार्य हाई स्कूल तिलई होंगे।
देश भर के सभी राज्यों में एक साथ राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से श्री राम काव्यपाठ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें अकलतरा ब्लाक में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर हाई स्कूल तिलई में आयोजित किया जाएगा
उक्त जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष सुरेश पैगवार ने दिया, पैगवार ने बताया की जिले के कवियों ,लोक कलाकारों, भजन गायको, उत्साही बच्चों के लिए यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर का एक बेहतर मंच है जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही भगवान श्री राम की महिमा, उदारता, शक्ति, मर्यादा और शील, शौर्य, आदि गुणों से ओतप्रोत कविता का पठन, गायन करेंगे।
प्रतियोगिता में अपनी और तुलसीदास जी की रचना वर्ज्य है, किसी अन्य कवि की रचना पढ़नी है। जिसका समय 2:30 मिनट से 4 मिनट रहेगा।
इस हेतु प्रतिभागी पंजीयन के लिए जिला संयोजक अँकित राठौर, सचिव रमेश सिंघानिया, अकलतरा ब्लॉक प्रभारी, व्यास सिंह गुमसुम, सी एल शर्मा, सी एल यादव, चौधरी शिक्षक अकलतरा, जीवन लाल यादव समन्वयक तिलई, अनुभव तिवारी समन्वयक तागा से सम्पर्क कर 4 तारीख तक नाम पंजीयन करा सकते है।