Uncategorized

रायपुर : राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता : 25 अक्टूबर तक जमा कराई जाएगी एंट्रीज

पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की महती योजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता रखी है। सभी प्रतिभागी अपने डिजाइन किये हुए लोगो 25 अक्टूबर 2020 तक पर्यटन विभाग की ईमेल आईडी rvgp@visitcg.in पर भेज सकते हैं। उत्कृष्ट लोगो के चयन पर विजेता प्रतिभागी को 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। छत्तीसगढ़ग टूरिस्म बोर्ड की वेबसाइट www.chhattisgarhtourism.in में प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना की नोडल अधिकारी अनुराधा दुबे ने बताया कि चूंकि राम का जीवन जनमानस से जुड़ा है इसलिए इस महती परियोजना के लिए लोगो का डिजाइन जनमानस से आना एक अनूठी पहल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button