Uncategorized

Paddy MSP Increased: 14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ाए जाने पर पूर्व मंत्री का बयान, बोले- BJP सरकार किसानों को दे रही है धोखा…

Paddy MSP increased by Rs 117: रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। मोदी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में कुछ बेहद अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी।

Read more: Weather Update : राजधानी में बदला मौसम का मिजाज..! बारिश के बाद लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 

दरअसल, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम ₹3100 ही मिलेगा। हमने धान का दाम ₹3100 देने का वादा किया था। MSP बढ़ने से राज्य सरकार पर बोझ कम पड़ेगा। हमनें MSP से अतिरिक्त बोनस के तौर पर 917 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम दिया।

Read more: Aaj Ka Current Affairs 20 June 2024 : कब मनाया जाता है ‘विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस’? यहां पढ़े आज का करेंट अफेयर्स 

Paddy MSP increased by Rs 117: वहीं इस मामले पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि धान के बढ़े MSP का लाभ किसानों को मिले। BJP सरकार धान का दाम अब 3 हजार 217 रुपए दे। BJP सरकार किसानों को धोखा दे रही है। दरअसल मोदी सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में विपक्ष की ओर से बीजेपी पर निशाना साधा जा रहा है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button