छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक 18 को

छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में 18 जून को मंथन सभाकक्ष में टीएल की बैठक के पश्चात किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल डे ऑफ योगा 2024 थीम पर आधारित संदेश को प्रोत्साहित करने ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम 21 जून को सवेरे 7 बजे से 7.45 तक आयोजित किये जायेंगे। बैठक में अधिकारियों के साथ-साथ योग संस्थानों के सदस्य भी शामिल होंगे, जिसमें विभागों एवं योग संस्थाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे जाएंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button