खास खबर

धनबाद में शनिवार को दो नए पॉजिटिव केस मिले। दोनों मरीज कुमारधुबी के बाघाकुड़ी के रहने वाले हैं। धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव केस 16 अप्रैल को बाघाकुड़ी में ही मिला था-उत्तम श्रीवास्तव

झारखंड से उत्तम श्रीवास्तव की खबरसबका संदेस न्यूज़ -धनबाद में शनिवार को दो नए पॉजिटिव केस मिले। दोनों मरीज कुमारधुबी के बाघाकुड़ी के रहने वाले हैं। धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव केस 16 अप्रैल को बाघाकुड़ी में ही मिला था। फिर उसी स्थान पर कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। दोनों मरीज मां-बेटे हैं। दोनों के स्वाब सैंपल जांच पीएमसीएच में हुई। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धनबाद के उपायुक्त अमित कुमार ने दोनो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। 

21 दिन तक कोई नया केस नहीं मिलने पर उम्मीद की जा रही थी कि धनबाद ऑरेंज जोन के ग्रीन जोन में आ जाएगा। लेकिन 21 वें दिन एक साथ दो केस मिला है। अब धनबाद के ग्रीन जोन में फिलहाल लाैटने की उम्मीद खत्म हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज पिछले दिनों मुंबई से लाैटे हैं।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button