छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी के बदोलत 500 रियासतों को देश में शामिल किया : कुरैशी


भिलाई / छत्तीसगढ राज्य के पूर्व मंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बदरूदीन कुरैशी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 130वीं जंयती बाल दिवस के अवसर पर नेहरू नगर भिलाई एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की स्थापित प्रतिमा में बदरूदीन कुरैशी, मोहन गुप्ता, श्रीमति सुभद्रा सिंह ने माल्याअर्पण किया।
कुरैशी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने और अंग्रेजों के द्वारा बनाई गई करीब 500 देशी रियासतों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस वक्त सबसे बडी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाये। आधुनिक भारत के नये निर्माण में लाखों शिक्षित बेरोजगारों के लिए भिलाई, राउरकेला और बोकारो जैसे स्थानों में कारखाने स्थापित किया, किसानों के सिंचाई के लिए सरदार सरोवर बांध सन् 1961 गुजरात में, हीराकुण्ड बांध 1957 उडीसा में, भाखडा नागल बांध 1963 हिमाचल प्रदेश में नागार्जुन सागर बांध तेलंगाना, टिहरी बांध उत्तराखण्ड में तथा आईआईएससी और आईआईटी जैसे बडे शैक्षिणक संस्थान भी स्थापित किया इस प्रकार देश के विकास के लिए योजनाएं बनाई। कार्यक्रम में अरूण ठक्कर, शेख अहरम, एम.एल. गौर, रेनु चन्द्राकर, कल्पना टडंन, संजय प्रसाद, प्रमोद सिंग, राज चंचल, मनीष सिंग, अंकित, चदाबी, राजा राजेश, उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button