छत्तीसगढ़

शिक्षाविद मनोज द्वारा स्कूली बच्चों कोे शैक्षणिक कीट प्रदान कर शिक्षक बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस

कोरबा। पाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोईदा में संचालित प्राथमिक शाला शांति नगर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र  में माल्यार्पण कर पूजा किया गया। सभी बच्चों को चंदन लगाकर बाल दिवस के संबंध में चर्चा किया गया। ग्राम के शिक्षाविद मनोज जगत ने सभी बच्चों को शैक्षणिक कीट, बैग, स्लेट, पेन, पानी बॉटल, टिफिन डब्बा, चार्ट एवं टॉफी बच्चों को प्रदान कर पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में स्कूल के बच्चों शिक्षकों के साथ मनाया गया। कुमारी साक्षी का जन्मदिन की हार्दिक बधाई बच्चों द्वारा दिया गया। मनोज जगत ने अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छे नागरिक बनने के लिए शिक्षा जरूरी है। नियमित शाला आना, गृह कार्य पूरा करना, अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर अच्छे नागरिक बनने की शुभकामनाएं दिए। एवं महापुरुषों के मार्ग पर चलकर देश का विकास और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने अपने विचार बच्चों के साथ साझा किए।

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक एवं छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, शिक्षक बुद्धेश्वर प्रसाद सोनवानी, संतोष यादव एवं बच्चे उपस्थित थे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button