Uncategorized

गुरु उदय से चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, अपार धन की वर्षा से भर जाएगी तिजोरी

नई दिल्ली : Guru Uday 2024 : गुरु ग्रह एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय गुरु वृषभ राशि में हैं और अगले 11 महीनों तक इसी राशि में रहेंगे। बीती 7 मई को गुरु अस्‍त हो गए थे, जिसके चलते सारे शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई थी। अब 6 जून 2024 को गुरु उदय होने वाला है। 6 जून, गुरुवार को गुरु का उदय होने जा रहा है। गुरु का उदय सभी राशियों पर शुभ-अशुभ असर डालेगा। वहीं राशियों को गुरु का उदय बड़ा लाभ देगा।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 29 May 2024: मालव्य योग से ये राशि वाले होंगे मालामाल, हर काम में मिलेगी सफलता 

गुरु उदय से इन राशि वालों का होगा भाग्‍योदय

वृषभ राशि

Guru Uday 2024 :  गुरु वृषभ राशि में ही उदित होंगे और इस राशि के जातकों को बहुत लाभ देंगे। इन जातकों को प्रमोशन मिलेगा. सैलरी में बढ़ोतरी होगी। आपकी तारीफ होगा। नई जिम्‍मेदारियां मिलेंगी. व्‍यापारी जातकों का काम दूर- दूर तक फैलेगा। पार्टनरशिप के अच्‍छे ऑफर मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। चिवाह तय हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को गुरु उदय शुभ परिणाम देगा। आपको अब किस्‍मत का साथ मिलेगा। परेशानियां खत्‍म होंगी। अटका हुआ धन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप निवेश की योजना बनाएंगे। जिससे आपको भविष्‍य में लाभ होगा. आपका सम्‍मान बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : #SarkarOnIBC24: हिमाचल की 4 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस ने झोंकी ताकत, इस बार किस करवट लेगी यहां की सियासत? देखिए वीडियो 

सिंह राशि

Guru Uday 2024 :  गुरु उदय होने से सिंह राशि वालों की पुरानी समस्‍याएं दूर होंगी। विशेष तौर पर नौकरी करने वालों के लिए यह समय बहुत शुभ है। आपका प्रमोशन हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा। आपकी आय भी बढ़ेगी। लंबे समय के बाद आप खुश और संतुष्‍ट महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का उदय काफी राहत देगा। कामों के अच्‍छे नतीजे मिलेंगे. कोई महत्‍वपूर्ण काम पूरा हो सकता । जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्‍यापार का विस्‍तार करने का सही समय है। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। इनकम में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना बन रही है। मैरिड लाइफ में खुशी का माहौल रहेगा।

इस बार देश में किसकी बनेगी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में…

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button