छत्तीसगढ़

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माणार्थ किया गया 11 हजार दीपदान-वीडियो देखे

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माणार्थ किया गया 11 हजार दीपदान

कवर्धासबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- परम पूज्य ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में श्री रामालय ट्रस्ट के माध्यम से भगवान रामचंद्र सरकार के

भव्य दिव्य मंदिर निर्माण शीघ्र प्रारंभ हो इस संकल्प को लेकर आज कवर्धा में 11000 दीपकों का दीपदान किया गया, दीपदान का संकल्प उपाध्याय परिवार के तरफ से चंद्रप्रकाश उपाध्याय की सुपुत्री अंबिका उपाध्याय के द्वारा किया गया।

 


यह आयोजन कवर्धा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जिसमें हजारों की संख्या में कवर्धा शहर एवं अंचल के लोग उपस्थित होकर एक साथ 11000 हजार से अधिक दीपकों का दीपदान किये, दीपदान का संकल्प कवर्धा के मूर्धन्य विद्वान दर्शनाचार्य धर्मालंकार पण्डित शिवकुमार शास्त्री के द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ कराया गया ।

पश्चात् परम पूज्य शंकराचार्य महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी ज्योतिर्मयानंद महाराज, दर्शनाचार्य पण्डित शिवकुमार शास्त्री , धर्मालंकार पण्डित पवन कुमार मिश्रा, पण्डित देव दत्त दुबे , पण्डित आनंद उपाध्याय द्वारा दीपदान की

 

महिमा का विस्तृत रूप से वर्णन कर प्रवचन किया गया । पश्चात् श्री तुलसी मानस मित्र मंडली के संस्थापक सदस्यों में हरि विश्वकर्मा, छत्रपालपुरी गोस्वामी, पं. बरूण प्रसाद शर्मा द्वारा भगवान श्री रामलला को भजन समर्पित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के न्यासी मोतीराम चंद्रवंशी पूर्व विधायक के साथ सुरेश मोदी, श्रीमती नम्रता गुप्ता, सोनु उपाध्याय, सुरेन्द्र गुप्ता, चंद्रिका चौबे, टी.आर. तिवारी, रमेश पांडेय

 

, बेदनारायण तिवारी, अतुल देशलहरा, सतीश जैन, दिनेश जैन, गुड्डू हलवाई, वेद श्रीवास्तव, दीपक विश्वकर्मा, आनंद शर्मा, उमंग पांडेय पार्षद, मधु तिवारी, श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी नगर पालिका अध्यक्ष , श्रीमती कमलेश चंद्रवंशी, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्रीमती अनिता तिवारी, गुप्ता पारा की महिला मानस मंडली, कचहरी पारा महिला मानस मंडली के साथ-साथ गुप्ता पारा एवं कचहरी पारा के महिलाओं एवं पुरूषों के पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने से दिव्य रूप में यह आयोजन सफल हुआ।
कार्यक्रम के अंत में श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चन्द्रप्रकाश उपाध्याय ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद, तुलसी मानस मंडली, महिला मानस मंडली एवं समस्त सहयोगियों को धन्यवाद आभार प्रगट किये। इस कार्यक्रम की जानकारी श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास के मीडिया प्रभारी देवदत्त दुबे ने दी।

https://youtu.be/jWqW1nOHPlQ

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button