छत्तीसगढ़

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सी.पी. आगरे की आकस्मिक मृत्यु पर उन्हे दी गई श्रद्धांजलि

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सी.पी. आगरे की आकस्मिक मृत्यु पर उन्हे दी गई श्रद्धांजलि

मुंगेली सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सी.पी. आगरे के आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने डाॅ. आगरे के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में उन्हे दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सी.पी. आगरे की ईलाज के दौरान आकस्मिक मृत्यु कल 10 नवम्बर को रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर में हो गया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button