विक्की शर्मा स्टेट कोआर्डिनेटर बने

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल सोशल मीडिया चीफ आर्गेनाइजर लालजी देसाई द्वारा व सुभाष बाबू नेशनल सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर नेशनल एडवाइजर दिपाली स्कंद ज्वाईंट कोआडिनेटर व निशा लाल प्रवीण के अनुमोदन पर विक्की हरिकृष्ण शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल सोशल मीडिया कोआर्डिनेट के पद पर नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, टीएस बाबा, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, चरणदास महंत, अरुण वोरा, बदरुद्दीन कुरैशी, चैन सिंह कांग्रेस सेवादल, प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी मिशन 2019 के लिए दी गई यह महती जवाबदारी का मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। वहीं स्टेट कोआर्डिनेर बनने पर बधाई देने वालों में जितेन्द्र साहू, ईरफान खान, मनीष श्रीवास्तव, अतुल साहू, शरीफ खान, शशिकांत कश्यप, आशीष तिवारी, निश्चल लोहरिया, इमरान खान, इमरान अंसारी, अज्जू अहमद चौहान, अमित, जैन, पंकज गौर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।