Uncategorized

SarkarOnIBC24: लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही अब मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

भोपाल: Mohan Cabinet Expansion MP में उपचुनाव की आहट के बीच कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। दिसंबर 2023 में वजूद में आई मोहन यादव सरकार में इस समय 28 मंत्री हैं। इनमें 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्य मंत्री हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के जरिए कांग्रेस से बीजेपी शामिल कुछ नेताओं को एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।

Read More: BJP Protest: CM हाउस के बाहर BJP का हल्ला बोल, प्रदर्शन कर केजरीवाल से मांगा इस्तीफा…

Mohan Cabinet Expansion मध्यप्रदेश की 5 महीने पुरानी मोहन यादव सरकार में जल्दी ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा मंत्रिमंडल में कुछ नए नामों को शामिल करने की तैयारी चल रही है। उन लोगों को वरीयता दिए जाने के आसार हैं जो कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा को मजबूत करने आए थे। मोहन यादव मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को इसलिए भी बल मिल रहा है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंत्रियों की दी थी। लेकिन ज्यादातर मंत्री इसमें खरे नहीं उतरे। ऐसे मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। बीजेपी इसे सामान्य प्रक्रिया बता रही है, तो कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है।

Read More: Gold & Silver Rate Today: शादियों का मुहूर्त नहीं बावजूद महँगा हुआ सोना और चांदी.. खरीदने से पहले देख ले क्या है ताजा भाव..

दिसंबर 2023 में वजूद में आई प्रदेश की मोहन यादव सरकार में इस समय कुल 28 मंत्री हैं। इनमें 18 कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्री हैं। मंत्रिमंडल के आकार के लिहाज से फिलहाल इसमें कुछ और मंत्रियों को शामिल किए जाने की गुंजाइश है। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल काफी कुछ लोकसभा चुनाव के परिणामों पर निर्भर करेगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button